फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा पीढ़ी में मानस के प्रति झुकाव बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। संकट मोचन मंदिर परिसर में चल रहे संगीतमय मानस पाठ और मानस प्रतियोगिता का समापन सोमवार को पुरस्कार वितरण से हुआ।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि संकट मोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र रहे। उन्होंने नौ दिन तक चले विभिन्न प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाए छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी मानस के प्रति संस्कारित है। वह मानस को पढ़ना और उसको जीवन में उतारने के लिए संकल्पित है। इस पीढ़ी को देखकर यह आशा जगी है कि मानस से अपने जीवन को आधार देंगे। विशिष्ट अतिथि आभा मिश्रा ने कहा कि रामचरित मानस में मानव जीवन के सभी समस्याओं का समाधान है। इसके पूर्व आचार्य ऋतुराज कात्यायन के सानिध्य में संगीत साधकों ने संगीतमय उत्तरकांड पाठ किया। समारोह में देवरिया के सांसद कलराज मिश्र उपस्थित रहे। संचालन राघवेंद्र पांडे ने किया। इस अवसर पर हिंदी विभाग बीएचयू के श्रीनिवास पांडे, राजनीति शास्त्र विभाग के प्रो. कौशल किशोर मिश्र, गोपाल पांडे, प्रभुदत्त त्रिपाठी, अशोक पांडेय, रामयश मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें