वाराणसी। एसबीआई की बीएचयू शाखा परिसर में आयोजित गृह ऋण मृतक आश्रित शिविर में सोमवार को डीजीएम ने स्व. डॉ. ओमप्रकाश मिश्रा की पत्नी गायत्री मिश्रा को गृह ऋण के रूप में 24.10 लाख रुपये का भुगतान किया। डीजीएम संजय मिश्रा ने बताया कि गृह ऋण लेते समय बीमा जरूर कराना चाहिए, जिससे कि असमय दुर्घटना की स्थिति में क्षतिपूर्ति की जा सके। मुख्य प्रबंधक मनीष मठपाल ने बताया कि डॉ. मिश्रा को एसबीआई द्वारा 25 लाख रुपये का गृह ऋण 2013 में स्वीकृत किया गया था। इसमें उनके गृह ऋण का बीमा भी हुआ था। उनके आकस्मिक मृत्यु के बाद उसका भुगतान किया गया। इस दौरान सहायक महाप्रबंधक राजीव कुमार अग्रवाल, उपशाखा प्रबंधक बीएचयू रवि प्रकाश शुक्ला, मनीष सिंह, विजय सिन्हा, अमित कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।