फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-पॉस में नेटवर्क की दिक्कत, नहीं बंट रहा राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। ई-पॉस मशीन ने राशन कार्डधारकों की समस्या बढ़ा दी है। नेटवर्क नहीं आने से तमाम कार्डधारकों को राशन नहीं मिल पा रहा है। यह समस्या करीब तीन महीने से है। कोटेदारों के यहां राशन स्टाक में रहने के बावजूद वे नहीं बांट पा रहे हैं। इसको लेकर कार्डधारकों और कोटेदारों में नोकझोंक होती रहती है।
विज्ञापन

कोटे की दुकानों पर गड़बड़ी रोकने के लिए वितरण की ऑनलाइन व्यवस्था की गई है। राशनकार्ड धारकों का आधार कार्ड नंबर फीड करके ई-पॉस मशीन से जोड़ा गया है। अब अंगूठे लगाने पर ही राशन बांटना है। इसके लिए कोटेदारों को ई-पॉस मशीन दी गई है लेकिन ई-पॉस में गड़बड़ी और नेटवर्क की दिक्कत ने कार्डधारकों और कोटेदारों की परेशानी बढ़ा दी है।
बड़ागांव क्षेत्र के कोटेदार मुर्तजा अली, कमलेश मिश्रा और कृष्ण कुमार गुप्ता का कहना है कि मशीन में नेटवर्क काम नहीं करने से दिक्कत हो रही है। पहले दो-तीन दिन में राशन बांट दिया जाता था। अब कई-कई बार सप्ताह भर नेटवर्क का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

ई-पॉस मशीनों में गड़बड़ी की शिकायत मिल रही है। शासन को अवगत कराया गया है। नेटवर्क ठीक करने का काम चल रहा है। 27 से 30 तारीख तक बिना मशीन के भी राशन बांटने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

- दीपक वार्ष्णेय, जिला आपूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें