फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमप्रकाश के गढ़ में राजभरों को एकजुट करेंगे अनिल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। गाजीपुर में 29 दिसंबर को होने वाली रैली में राजभर समुदाय को एकजुट करने की जिम्मेदारी भाजपा नेस्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्री अनिल राजभर को सौंपी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रैली को संबोधित करने के साथ ही महाराजा सुहेलदेव के नाम से टिकट भी जारी करेंगे।
विज्ञापन

दूसरी ओर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर भी राजभरों को एकजुट कर रहे हैं। वह 27 प्रतिशत आरक्षण को तीन वर्गों में बंटवाने के लिए भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। इस बाबत सुभासपा के प्रदेश महासचिव शशि प्रताप सिंह ने कहा कि आरक्षण को तीन वर्गों में बांटे बगैर पार्टी भाजपा का समर्थन नहीं करेगी। पार्टी का कोई पदाधिकारी कार्यक्रम में भी नहीं जाएगा।
रैली की तैयारियों के मद्देनजर रविवार को सर्किट हाउस में हुई बैठक में राज्यमंत्री राजभर ने समाज के लोगों के साथ बैठक की। इस दौरान 51 सदस्यीय टीम गठित की गई। टीम कार्यक्रम की तैयारियों को अंजाम देगी। इसके अलावा आठों विधानसभा में विधानसभा वार 21-21 लोगों की टीम बनाई गई है, जो टोली बनाकर गांव-गांव जाकर राजभर समाज के लोगों को जगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को अनिल ओमप्रकाश के गढ़ मऊ में राजभरों को साधेंगे। मऊ में राजभरों की अच्छी संख्या है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें