फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा करेंगे मुख्य सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा के लिए बृहस्पतिवार को मुख्य सचिव डा. अनूप चंद्र पांडेय वाराणसी आएंगे। यहां कमिश्नरी सभागार में बैठक के बाद स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे। इस दौरान सभी विभागों की कार्ययोजना और उसके अब तक कराए गए कामों की विस्तृत रिपोर्ट तलब की गई है। 21 से 23 जनवरी को होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन को लेकर रिंग रोड किनारे ऐढ़े, बड़ा लालपुर स्थित हस्तकला संकुल और स्टेडियम में मेहमानों से जुड़े कार्यक्रमों की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा शहर में भी जगह-जगह विकास और सजावट के कार्य कराए जा रहे हैं। काम की प्रगति और समीक्षा के बाद मुख्य सचिव डा. अनूप चंद्र पांडेय स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे। बृहस्पतिवार को ही इलाहाबाद में कुंभ की तैयारियों की समीक्षा के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें