वाराणसी। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के ककरमत्ता में शनिवार को एक दुकान की छत का पटिया उखाड़ कर चोरों ने हजारों का माल पार कर दिया। पड़ोसी से जानकारी मिलने के बाद डायल100 पर सूचना दी। पुलिस तफ्तीश में जुटी है। ककरमत्ता पुल के नीचे नाटी इमली निवासी संतोष चौरसिया की थोक पान सिगरेट व जनरल स्टोर की दुकान है। संतोष रात लगभग साढ़े दस बजे दुकान बंद कर घर चला गया। शनिवार सुबह पड़ोसी से जानकारी मिलने पर संतोष ने आकर देखा तो छत का पटिया उखड़ा था। इसके बाद 100 नंबर पर डायल कर जानकारी दी। मौके पर फैंटम दस्ता पहुंचा और खानापूर्ति कर वापस चला गया। दुकान मालिक के अनुसार 15000 रुपये कैश और इतने का ही सामान चोरी गया है। भुक्तभोगी ने मंडुवाडीह थाने में तहरीर दे दी है ।