वाराणसी। विश्वविद्यालयों, कॉलेजों में शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए होने वाले नैक मूल्यांकन को लेकर बीएचयू में नैक से आए अधिकारियों ने विस्तृत चर्चा की। दो दिन तक चलने वाले उन्मुखीकरण कार्यक्रम के अंतिम दिन संस्थान की गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर दिया।
मालवीय मूल्य अनुशीलन केंद्र सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उत्तरी क्षेत्र के विश्वविद्यालयों से आए कुलपतियों और संस्थानों के निदेशकों ने नैक के द्वारा जारी किये गये नये आकलन प्रणाली के सुधार और गुणवत्ता पर विचार रखे। सलाहकारों ने गुणात्मक मानदंड पर ज्यादा जोर देने और नैक परीक्षण के दौरान कुछ खास बिंदुओं पर ध्यान देने की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन प्रो. एएस रघुवंशी, पर्यावरण, प्रो.राकेश पांडेय, अश्विनी कुमार, डॉ. राजीव प्रताप सिंह, डॉ. विशाल प्रयास आदि लोग मौजूद रहे।