फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एस्मा से नहीं डरने वाले हैं लेखपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। आठ सूत्री मांगों को लेकर लेखपालों का कार्य बहिष्कार शुक्रवार को भी जारी रहा। लेखपालों ने सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक तहसीलों पर धरना दिया। मांगें पूरी नहीं हुई तो नौ जुलाई से कार्य बहिष्कार कर जिला मुख्यालय पर धरना देंगे। लेखपाल एस्मा से नहीं डरने वाले हैं।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज तहसील में शुक्रवार को धरने पर लेखपाल बैठे रहेे। इस दौरान सुरेंद्र नाथ मिश्रा, चंद्रकांत दुुबे, रविंद्र प्रताप सिंह, शिवशंकर यादव, राजीव कुशवाहा, रामराज यादव, राजनाथ, गोपाल जी कुशवाहा, सुशील कुमार मिश्रा, जटाशंकर मौर्या, केदारनाथ सिंह रहे।
घोरावल: तहसील परिसर में लगातार चौथे दिन धरना जारी रहा। तहसील अध्यक्ष रामआसरे ने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होती है धरना जारी रहेगा। यहां मकबूल अहमद, अशोक शर्मा, अजय कुमार श्रीवास्तव, सुरेंद्र अग्रहरि, जगदीश दूबे, राम निवास, शीला मौर्या, रामलोटन मौजूद रहे।
विज्ञापन

दुद्धी: लेखपालों की हड़ताल एवं धरना प्रदर्शन शुक्रवार को भी तहसील मुख्यालय पर हुआ। तहसील अध्यक्ष राघवेन्द्र दत्त वर्मा ने कहा कि लेखपाल संघ सरकार के एस्मा से डरने वाला नही है। यहां श्रीराम यादव, हृदेश कुशवाहा, अरुण कन्नौजिया, संतोष यादव, राघवेंद्र, सुरेंद्र पाठक, राम प्रकाश चौहान, राम सुभग सिंह, अनीता, रीता, राजकुमार मिश्रा, हरेंद्र सिंह आदि रहे।
आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र को भटक रहे बच्चे
दुद्धी। लेखपालों की हड़ताल से छात्रों का जाति और आय निवास प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा है। इससे छात्र-छात्राएं परेशान हैं। स्कूल, कालेज खुल गए हैं लेकिन बच्चे जाति, आय व निवास प्रमाण पत्र न बन पाने से नए कक्षाओं में प्रवेश नहीं ले पा रहे हैं। तहसील में सैकड़ों बच्चों के जाति, आय व निवास प्रमाण पत्र के आवेदन लेखपालों के हड़ताल से डंप पड़े हुए हैं। तहसीलदार नंदलाल सिंह ने कहा कि लेखपालों की हड़ताल समाप्त होते ही सभी छात्र-छात्राओं की जाति, आय व निवास प्रमाण बनाकर जारी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें