फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरों को अपशब्द कहना भाजपा की संस्कृति

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पार्टी के अजगरा विधायक कैलाश सोनकर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय की टिप्पणी से नाराज सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि वह डॉक्टर हैं, विद्वान हैं। उन्होंने जो कहा, वह उनकी पार्टी के लिए शोभनीय है प्रशंसनीय है क्योंकि दूसरों को अपशब्द कहना बीजेपी की संस्कृति है।
विज्ञापन

गुरुवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में भाजपा पर जमकर हमला बोला। कहा कि दूसरों को उपदेश देने वाले भाजपा नेताओं को पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। क्रास वोटिंग पर नोटिस के सवाल पर कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिखाएं कि कहां नोटिस दी है। कहा कि अजगरा विधायक के खिलाफ जमीन के विवाद को अलग रंग दिया जा रहा है। यह बीजेपी के लोगों की ही साजिश है लेकिन गठबंधन के सवाल पर कि हमारी मुलाकात सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अखिलेश यादव और मायावती से अक्सर होती है। बावजूद इसके हमारा गठबंधन भाजपा के साथ है और रहेगा।
क्रास वोटिंग करने वालों का सम्मान नहीं: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
वाराणसी। सिगरा स्टेडियम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने विधायक कैलाश सोनकर पर टिप्पणी के सवाल पर पत्रकारों से कहा कि छात्र जीवन से दलित समाज के प्रति उनके मन में सम्मान रहा है और आगे भी रहेगा लेकिन क्रास वोटिंग करने वालों के लिए कोई सम्मान नहीं है। विधायक ने दलितों के नाम पर लोन पास कराके उनके ठगने का काम किया है और इसे सहन नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें