फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासनिक जज ने न्यायालय का निर्माण कार्य देखा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। हाईकोर्ट की न्यायाधीश एवं जिले की प्रशासनिक जज न्यायमूर्ति संगीता चंद्रा शनिवार को जिले में पहुंची। उन्होंने निर्माणाधीन न्यायालय का निरीक्षण किया। धन की उपलब्धता के बाद भी कच्छप गति से काम होने पर कार्यदायी संस्था को फटकार लगाई। निर्देशित किया कि तेजी से काम पूर्ण किया जाए। इसके बाद दीवानी न्यायालय परिसर में आकर यहां की समस्याओं से रूबरू हुईं।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह करीब 10 बजे प्रशासनिक जज संगीता चंद्रा जिले में पहुंची। गेस्ट हाउस में विश्राम करने के बाद वह सीधे निर्माणाधीन न्यायालय देखने गईं। वहां एक-एक भवन का अवलोकन किया। कई माह से काम धीमा होने पर नाराजगी जताई। जिले के न्यायिक अधिकारियों से वार्ता कर कार्यों पर निगरानी करने के लिए कहा। इसके बाद वह दीवानी न्यायालय परिसर में आईं। यहां न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं को होने वाली समस्याओं से अवगत हुईं। एक-एक बिंदु पर बातचीत करने के बाद वह रवाना हो गईं। इस मौके पर जिला जज अनिल कुमार और अन्य न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें