फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक समेत युवक खुले नाले में गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
लाला नगर। गोपीगंज नगर के वार्ड नंबर तीन आजाद नगर में गुरुवार को खुले नाले में गिरकर बाइक सवार घायल हो गया। पीछे बैठी उसकी पत्नी ने बाइक से कूद गई, जिससे वह बाल-बाल बच गई। वहीं, घटना से नाराज क्षेत्रीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहा कि नाला खुला होने की वजह से अक्सर हादसे होते हैं लेकिन नगर पालिका प्रशासन इसे ढकवाने से कतरा रहा है।
विज्ञापन

गोपीगंज के आजाद नगर में राजमार्ग के दक्षिण पटरी पर स्थित डॉ. जयंत माथुर की गली से लेकर झिरिया पुल तक पूरा नाला खुला हुआ है। नाले के बगल में लोगों के घर और दुकानें स्थित हैं। गुरुवार की दोपहर लाला नगर गांव निवासी ज्ञानेंद्र विश्वकर्मा अपनी पत्नी के साथ गोपीगंज बाजार पहुंचा था। बाइक खराब हो जाने पर मिस्त्री के पास जा रहा था, तभी वह बाइक समेत फिसलकर के खुले नाले में गिर गया। इसी दौरान बाइक के पीछे बैठी उसकी पत्नी ने कूदकर खुद को बचाया। वहीं, युवक नाले के दलदल में धंसने लगा। यह देख आसपास के लोगों मौके पर पहुंचे और युवक व उसकी बाइक को बाहर निकाला। घायल युवक का इलाज निजी अस्पताल में कराया गया। घटना से गुस्साए क्षेत्रीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि नाला खुला होने के कारण आए दिन लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। कई बार अधिकारियों के समक्ष मांग उठाने के बाद भी नगर पालिका प्रशासन नाले को ढकवाने से कतरा रहा है। विरोध प्रदर्शन में प्रेम तिवारी, धनंजय पाठक, सोहराब अली, प्रकाश मोदनवाल, पंकज यादव, गोलू, छविनाथ यादव, काजू और विकास आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें