फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौच के लिए गई दलित महिला को अगवा कर गैंगरेप

विज्ञापन
विज्ञापन
दानगंज। चोलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की सुबह शौच के लिए बाहर निकली लित महिला को अगवा कर पड़ोस के ही दो युवकों ने दुराचार किया। पीड़िता के शोर मचाने पर जब उसका पति वहां पहुंचा तो आरोपियों ने उससे हाथापाई की और फिर भाग निकले। पीड़िता की तहरीर पर चोलापुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ ही नामजद आरोपी टीपू और सरताज को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ दुराचार और एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

चंदौली जिले का एक दलित परिवार चोलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते एक महीने से किराये पर मकान लेकर रहता है और क्षेत्र में मजदूरी करता है। पीड़िता के अनुसार शनिवार की सुबह वह शौच के लिए बाहर निकली। घर से थोड़ी ही दूर पहुंची थी कि पड़ोस में रहने वाले टीपू और सरताज उसका मुंह दबाकर उसे पास स्थित खेत में खींच ले गए। इसके बाद दोनों ने दुराचार किया। इस बीच पीड़िता के शोर मचाने पर उसका पति जब मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने उससे हाथापाई की। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल मुआयना के लिए अस्पताल भिजवाया। साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष चोलापुर दुर्गेश्वर मिश्रा ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें