फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के विरोध के बाद हटाए गए अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में छात्रों के विरोध और हंगामे को देखते हुए कुलपति प्रो. यदुनाथ प्रसाद दूबे ने गुरुवार को चीफ प्राक्टर और कुलसचिव को हटाने को पद से हटा दिया। साथ ही प्रो. जितेंद्र कुमार को कुलसचिव और प्रो. आशुतोष मिश्र को नया चीफ प्रॉक्टर नियुक्त किया है।
विज्ञापन

पिछले दिनों लालजी मिश्र को विनयाधिकारी (चीफ प्रॉक्टर) बनाए जाने के बाद से ही छात्र विरोध में उतर आए थे। उनकी लगातार मांग के बाद भी कुलपति ने जब अपना फैसला नहीं बदला तो छात्रों ने मोर्चा खोल दिया। बुधवार को जगदंबा मिश्र और पूर्व महामंत्री नरेंद्र के नेतृत्व में कुलपति का घेराव करने वाले छात्र गुरुवार को भी अपनी मांग पर अड़े रहे। कुलपति कार्यालय में पहुंच कर छात्रों ने विनयाधिकारी को तत्काल हटाने की मांग करने लगे। इस दौरान उनकी कुलपति से नोंकझोंक भी हुई। इसके बाद कुलपति ने तत्काल प्रभाव से प्रो. सुधाकर मिश्र को कुलसचिव पद से हटाते हुए प्रो. जितेंद्र कुमार को नया कुलसचिव बनाने का आदेश जारी कर दिया। वहीं, विनयाधिकारी लालजी को हटाते हुए उनकी पूरी टीम को भंग कर दिया गया। कुलसचिव की ओर से इस कार्रवाई के साथ ही प्रो. आशुतोष मिश्र को नया चीफ प्रॉक्टर बनाए जाने का आदेश जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें