जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में अब तीन वर्षों तक व्यावसायिक समेत अन्य प्रशिक्षण होंगे। विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संकाय के अध्यक्ष प्रो. बीबी तिवारी एवं वित्त अधिकारी एमके सिंह नेे आईआईएम शिलांग में आयोजित दो दिवसीय प्रोफेशनल डेवलपमेंट ट्रेनिंग विषयक कार्यशाला में भाग लेकर लौटने के बाद प्रस्ताव दिया। इसपर यह तय किया गया कि विश्वविद्यालय में तीन वर्षों तक प्रशिक्षण होंगे। शिलांग में कार्यशाला तकनीकी शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन के अंतर्गत आयोजित किया गया था। नेशनल प्रोजेक्ट इंप्लीमेंटेशन यूनिट मानव संसाधन मंत्रालय भारत सरकार ने शिलांग को व्यवसायिक प्रशिक्षण देने के लिए अधिकृत किया है। आईआईएम शिलांग तकनीकी शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन कार्यक्रम से जुड़े से देश के विभिन्न संस्थानों के कुलपति से लेकर चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों तक को प्रशिक्षण देंगे। कार्यशाला में प्रो. बीबी तिवारी ने तकनीकी शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन कार्यक्रम के अंतर्गत होने वाले विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए सुझाव दिए एवं प्रशिक्षण की रूपरेखा का प्रारूप बनाकर संस्था को दिया। विश्वविद्यालय में इससे तीन वर्षों तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।