फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबी कूद में उमा बैजंती के बच्चों का उत्कृष्ट प्रदर्शन 18-04-06

विज्ञापन
विज्ञापन
घनश्यामपुर। उमा बैजंती पब्लिक शाहपुर में चल रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन बेहतर प्रदर्शन कर इस विद्यालय के बच्चों ने फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे दिन चार सौ मीटर दौड़ जूनियर वर्ग बालक में राजन गुप्त, राज अग्रहरि, युवराज यादव, आशीष पाठक और सीनियर वर्ग में सौरभ, नाविक, सुंदरम पांडेय, रितेश सिंह, प्रसून तिवारी ने बाजी मारकर फाइनल में प्रवेश किया। इसी तरह दो सौ मीटर जूनियर बालक वर्ग में अतुल विश्वकर्मा, निशांत यादव, शशांक दुबे, कृष्णा, दिव्यांश और सीनियर वर्ग में नवीन यादव, सुधांशु, शिवप्रताप, शिवम यादव ने बाजी मारी। बालिका वर्ग जूनियर में मुस्कान, शालू, साक्षी तो सीनियर वर्ग में गुंजन, खुशबू, अंशू यादव, श्रेया ने फाइनल में प्रवेश किया। लंबी कूद सीनियर वर्ग बालिका में श्रेया, अंशू, आसमां, श्रद्धा, सोनम, किरन यादव 9 फीट तथा सीनियर वर्ग बालक में नवीन, अनुराग, प्रियांशु, अमन, सौरभ, प्रियांशू ने 13 फीट कूदकर बाजी मारी। बालिका वर्ग में साक्षी, आस्था, श्रेया, मुस्कान, श्रेयजल ने अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाया। इसी तरह क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी, फुटबाल आदि में भी बच्चों ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। निर्णायक रवींद्र गुप्त, रवि शुक्ल, रेनू सिंह व मीना शुक्ल रही। प्रधानाचार्य अशोक शुक्ल, विनय उपाध्याय, निशांत सिंह, दीपक शुक्ल, स्वर्णिमा दुबे आदि सहयोगी प्रमुख रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें