वाराणसी। आईआईटी बीएचयू में एक बार फिर शैक्षिक प्रतिस्पर्धा हल्ट प्राइज 2017 का आयोजन किया गया है। 11 नवंबर को होने वाले इस आयोजन की तैयारियां चल रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली इस प्रतिस्पर्धा में विजेता को सात करोड़ रुपये की नगद धनराशि से सम्मानित किया जाएगा।
आयोजन से जुड़े आईआईटी बीएचयू के कैंपस डायरेक्टर प्रार्थ शर्मा ने बताया कि सर्वश्रेष्ठ टीम का चयन करने के लिए वरिष्ठ पत्रकार, उद्यम पूंजीपति एवं प्रसिद्धियाँ उपस्थित होंगी। हल्ट प्राइज का समर्थन बिल क्लिंटन फ ाउंडेशन और यूनाइटेड नेशन्स कर रहा हैं। राष्ट्रीय स्तर पर हल्ट प्राइज को जीतने के बाद ग्रीष्मावकाश में यूनाइटेड किंगडम जाने का अवसर मिलेगा। आईआईटी बीएचयू की एक टीम पिछले वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर विजेता घोषित हुई थी। भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए अंतराष्ट्रीय हल्ट प्राइज़ की प्रतिस्पर्धा में भाग भी लिया था। बताया कि इसमें बीएचयू के सभी छात्र-छात्रा भाग ले सकते हैं और इसके लिए उन्हें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना है।