फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय जिम्मेदार बनें, जनता भागीदार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। स्वच्छ भारत मिशन के तहत होने वाले स्वच्छता सर्वे-2018 में इस बार प्रदेश के छह सौ से अधिक छोटे-बड़े शहर शामिल होंगे। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिन शहरों में यह सर्वे होना है, वहां के स्थानीय निकायों को स्वच्छता के प्रति सजग और जागरूक करने के लिए कार्यशाला आयोजित की जा रही है। गुरुवार को यहां मंडलायुक्त सभागार में आयोजित स्वच्छता कार्यशाला में वाराणसी, विंध्याचल, इलाहाबाद और चित्रकूट मंडल के स्थानीय निकायों के 97 प्रतिनिधि शामिल हुए। जिन बिंदुओं पर स्वच्छता सर्वे किया जाना है, उसकी उन्हें जानकारी दी गई। साथ ही, उन्हें ताकीद की गई कि सभी निकाय स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं। तकनीक के समन्वय और जनता की भागीदारी सुनिश्चित कर न सिर्फ अपने शहर को साफ-सुथरा बनाएं बल्कि कोशिश ऐसी हो कि सर्वे में भी अच्छी रैंकिंग हासिल हो।
विज्ञापन

पिछले साल के स्वच्छता सर्वे में वाराणसी ने प्रदेश में पहला और देश में 32वां स्थान हासिल किया था। कार्यशाला में शामिल निकाय प्रतिनिधियों को बताया गया कि वाराणसी ने किन प्रयासों से यह मुकाम हासिल किया। सफाई से जुड़ी निजी संस्थाएं आईएलएफएस, कियाना सोल्यूसंस और इकोपाल ने इन उपायों, तकनीकी एवं जन जागरूकता कार्यक्रमों को प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया गया। स्कूलों, कालेजों, विश्वविद्यालयों और शहर के नागरिकों को जोड़कर इस मुहिम को आगे बढ़ाने की नसीहत दी गई। जोर इस पर था कि जनता की पर्याप्त भागीदारी सुनिश्चित की जाए। कूड़ा वाहनों में ट्रैकिंग सिस्टम (जीपीएस), सफाई कर्मचारियों की ऑनलाइन उपस्थिति, उनकी मानीटरिंग, ऑनलाइन शिकायत निस्तारण के बारे में बताया गया। सामुदायिक, सार्वजनिक और निजी शौचालयों का निर्माण कैसे कराया गया, स्थानों का चयन कैसे हुआ, इसकी जानकारी दी गई। कार्यशाला की अध्यक्षता नगर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल ने की। कार्यशाला में अपर नगर आयुक्त सच्चिदानंद सिंह ने कहा कि जागरूकता अभियान के दौरान स्कूलों, कॉलेजों में स्वच्छता से संबंधी प्रतियोगिताएं कराई जाएं। बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी इस मुहिम से जुड़ें। अभियान की सफलता के लिए व्यापक जनजागरूकता जरूरी है। सिटी सपोर्ट यूनिट के हेड यूएन तिवारी ने कहा कि स्वच्छता के लिए टीम भावना बहुत जरूरी है। निकाय एक टीम की तरह काम करें। संचालन संयुक्त नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें