फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रघुनाथपुर में लगी हैं 95 लाइट, 50 खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवापुरी। विकास खंड क्षेत्र के रघुनाथपुर ग्राम पंचायत में प्रधान और सचिव ने एलइडी स्ट्रीट लाइट तो 95 लगवायी लेकिन लगाने के कुछ ही दिनों में 50 से ज्यादा लाइट खराब हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि स्ट्रीट लाइट योजना में बड़े पैमाने पर धांधली की गई है।
विज्ञापन

समाजसेवी लोकनाथ का कहना है कि गांव में लगी लाइट लोकल है, जिस कारण 50 से ज्यादा लाइट खराब हो गई है। प्रधान और सचिव ने लाइट का भुगतान ब्रांडेड से भी ज्यादा दामों में किया है। यही नहीं लाइट लगाने में स्थान चयन में भी मनमानी की गई है। उधर भाजपा के जिला महामंत्री प्रभात सिंह ने कहा है कि जिले भर में स्ट्रीट लाइट बड़ा घपला हुआ है। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों से लेकर सीएम तक दी गई है। रघुनाथपुर के ग्राम प्रधान गणेश राम ने कहा कि गांव में 95 लाइट लगी है, जिसमें लगभग 30 खराब है। खराब लाइट को शीघ्र बदलवाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें