सुरियावां। रिश्तेदारी से लौट रहे नगर के वार्ड छह निवासी रंजीत कुमार को मनबढ़ युवकों ने भदोही के रेवड़ा फाटक के समीप पत्नी, बच्चो संग पिटाई कर दी। आरोप है कि युवकों ने पैसे और सोने की चैन भी छीन लिया। व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ छिनैती और मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया।
वार्ड छह इंदिरा नगर निवासी व्यापारी रंजीत कुमार जायसवाल अपनी नैनो कार से पत्नी, बच्चे के साथ चौरी किसी रिश्तेदारी गए थे। शनिवार को वहां से लौटते समय रेवड़ा फाटक भदोही के पास पहुचे थे कि एक बाइक को टक्कर लग गई। कहासुनी के बाद मामला शांत हुआ। व्यापारी ने आरोप लगाया कि वहां से निकलने के बाद कस्तूरीपुर में चार युवक उनके कार को रोक लिया। उसके बाद डंडे से उसकी, पत्नी और बच्चों की पिटाई की। कार में बैठी उसकी पत्नी को बाहर खिंचकर पीटा और उसकी सोने की सिकड़ी छीन लिया। व्यापारी ने सुरियावां थाने में कस्तूरीपुर निवासी आशीष उर्फ बऊ यादव, प्रदीप, अखिलेश और मन्ना के खिलाफ मारपीट और छिनैती का मुकदमा दर्ज किया। सीओ परमहंस मिश्र ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरप्तार किया जाएगा।