फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सोलर रूफ टॉप योजना के लिए चार दिन में 412 आवेदन, 300 घरों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलर रूफ टॉप योजना के तहत शहर में हो रहे कार्यों की सोमवार को सर्किट हाउस सभागार में यूपी नेडा के सचिव गौरव शुक्ला ने समीक्षा की। नेडा वाराणसी के परियोजना अधिकारी एसके गुप्ता ने बताया कि चार दिनों में 412 आवेदन आए हैं। 300 आवेदकों के घर का बिजली निगम ने टीएफआर यानी सोलर पैनल के लिए स्थान का चयन कर लिया है। बुधवार को इसे लगाया जाएगा।
विज्ञापन

सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने और शहर को मार्च 2024 तक सोलर सिटी घोषित करने के लिए योजना चलाई जा रही है। 25 हजार घरों में सोलर रूफ टॉप लगाए जाएंगे। सचिव गौरव शुक्ला ने बताया कि नगर निगम के सहयोग से व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा। कूड़ा गाड़ियों में सोलर योजना से संबंधित जिंगल बजेंगे। बैनर-पोस्टर और होर्डिंग का भी प्रयोग होगा। नेडा की ओर से बनाए गए सौर मित्र प्रतिदिन घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। यूको बैंक ने फाइनेंस सुविधा देने की बात कही है। यूनियन बैंक हाउस लोन लेने वालों को अलग से ऋण उपलब्ध कराएगा। बताया कि योजना के तहत कार्रवाई तेज करने और प्रगति की समीक्षा के लिए सीडीओ हिमांशु नागपाल मंगलवार को विकास भवन में बैठक करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें