फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 500 ग्राहकों के 10 करोड़ रुपये लेकर भागी फाइनेंस कंपनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मलदहिया स्थित एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी का संचालक लोन दिलाने के नाम पर 500 लोगों का 10 करोड़ रुपये लेकर भाग गया। प्रकरण के संबंध में सिगरा थाने में कंपनी के कर्मचारी अभय तिवारी और धीरज दूबे सहित अन्य ने तहरीर देकर संचालक और एचआर सहित तीन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ताओं ने पुलिस को बताया कि कंपनी एक अगस्त से काम कर रही है। सिगरा स्थित दो बैंकों में कंपनी का खाता है। 25 कर्मचारियों के माध्यम से कंपनी में 500 ग्राहकों का खाता खुलवाया गया था। कंपनी का मुख्य काम लोन देने का था। अब कंपनी के संचालक, एचआर हेड और एक अन्य कर्ताधर्ता गायब हैं। इस संबंध में सिगरा थानाध्यक्ष राजू सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट बना कर भेज दी गई है। उनकी अनुमति मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें