फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: आज से 120 कॉलेजों में यूजी पहले सेमेस्टर की परीक्षा देंगे 40 हजार छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से जुड़े दो जिलों के 120 कॉलेजों में यूजी की पहले सेमेस्टर की परीक्षा बुधवार से शुरू हो रही है। 15 दिन तक चलने वाली परीक्षा में बीए, बीएससी के करीब 40 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। इसमें 29 मार्च को रविवार को भी परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन

विवि से संबद्ध वाराणसी, चंदौली जिले में 11 मार्च से होने वाली परीक्षा को लेकर दिनभर विवि के परीक्षा विभाग से लेकर कॉलेजों में तैयारियां चलती रही। इसमें छात्र संख्या के आधार पर कॉपी, कमरे में बैठने, सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं को पूरा करने में प्राचार्य और शिक्षक लगे रहे। इधर जिलेवार बनाए गए नोडल सेंटर से कॉपियां मंगलवार की दोपहर तक पहुंच गई। बीए, बीएससी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के पेपर 11,12,13 मार्च, 16 से 20 मार्च तक, 23 से 26 मार्च और 28 से 30 मार्च को होंगे। परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा ने बताया कि 11 मार्च से शुरू होकर परीक्षा 30 मार्च तक दोपहर 2 से 4 बजे तक चलने वाली परीक्षा का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। सभी केंद्राध्यक्षों को परीक्षा कक्ष में बैठने, सीसी कैमरे से निगरानी आदि व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें