अतरौलिया में डॉक्टरों से पूछताछ करते डीएम
- फोटो : अमर उजाला।
आजमगढ़ जिले के अतरौलिया स्थित 100 शैय्या के अस्पताल में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में मंगलवार सुबह एक खिड़की टूटी हुई मिली और शीशे जमीन पर बिखरे हुए थे। अस्पताल के आसपास खिड़की के सहारे क्वारंटीन किए गए 40 बाहर से आये लोगों की अफवाहें फैली हुई थी।
हालांकि जिलाधिकारी एनपी सिंह ने यात्रियों के भागने की बात से साफ इंकार किया है। उन्होंने कहा है कि आक्रोशित लोगों ने खिड़की तोड़ी थी, जिनको समझा करके शांत करा दिया गया। बताते चलें कि अस्पताल प्रबंधन की ओर से शुरू से ही 40 बाहर से आये लोगों के भाग जाने से इंकार किया जा रहा था।