कहा कि आपको अपने बैंक खाते में सात लाख रुपये की राशि रखनी होगी। इस पर उन्हें शक हुआ और उन्होंने तत्काल अपने एटीएम का पिन बदल दिया। दूसरे दिन मोहिता का फोन आया और उसने कहा कि आपने अपने एटीएम का पिन क्यों बदला। मैं सीबीआई ऑफिसर हूं और क्या कर सकती हूं यह आप सोच भी नही सकते। अब जब भी मेरा या मुकेश अंबानी का फोन आए तो उठा कर जैसा कहा जाए वैसा करें। इसके तुरंत बाद मुकेश अंबानी के नाम से कॉल आई।
उसने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर पूर्वाचल में 500 करोड़ के हॉस्पिटल के निर्माण के लिए बात कर रहा हूं। इसके बाद रिजर्व बैंक के गवर्नर से मिल कर 500 करोड़ के लोन और उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात कर जमीन की व्यवस्था करने के लिए कहूंगा। आप जल्द ही अपने खाते में सात लाख रुपया मेंटेन करें। इसके बाद उसने ओटीपी भेजा और वह उसे स्वीकार करते चले गए तो उनके बैंक खाते से 4,49,000 रुपये एलन और श्रीधर के अकाउंट में ट्रांसफर हो गए।
इसके बाद कथित मुकेश अंबानी को कई बार फोन करने पर उसने एक बार कॉल रिसीव की और कहा कि मैं देश का बहुत बिजी आदमी हूं। बार-बार फोन मत करना। फिर, मोहिता का फोन आया कि तुम्हारा पैसा आतंकवादी संगठन के खाते में ट्रांसफर हो गया है। इसका जिक्र किसी से मत करना, नहीं फंस जाओगे।