वाराणसी। दिन में तेज धूप और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया है। सोमवार को तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री नीचे 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री ज्यादा 28.2 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। हवा में नमी 74 फीसदी तक आ गई। पुरवा हवा 30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली। मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि अगले 4-5 दिन तक जिले में बादल होने के साथ ही बूंदाबांदी भी हो सकती है। वहीं अगले दो दिन तक तापमान 2-3 डिग्री तक बढ़ सकता है। बताया जा रहा है कि 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से आंधी भी चल सकती है। ब्यूरो