वाराणसी। जिले में पांच साल तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक महीने तक अभियान चलाया जाएगा। इसकी शुरुआत 26 दिसंबर से हो गई। अभियान के कुल 3.92 लाख बच्चों को कुपोषण मुक्त रखने के उद्देश्य से विटामिन ए की खुराक पिलाई जाएगी। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने शहरी सीएचसी दुर्गाकुंड में बच्चे को खुराक पिलाकर इसका शुभारंभ किया। 9 माह से 1 वर्ष तक के बच्चे को आधा चम्मच (1 एमएल) और 1 से 5 वर्ष तक के बच्चे को 1 पूरा चम्मच (2 एमएल) पिलाना होगा। अभियान के दौरान पूर्ण टीकाकरण (24 माह तक), संपूर्ण टीकाकरण, वजन लेना और अति कुपोषित बच्चों को चिह्नित कर उनकी सूची भी बनवाई जाएगी। ब्यूरो