फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: हरिश्चंद्र में तीन विषयों के लिए 388 ने दी परीक्षा, 104 अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
एमएससी वनस्पति विज्ञान में 42, बीएससी में 315 ने दी परीक्षा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज में 2025-26 में दाखिले के लिए चल रही प्रवेश परीक्षा में शुक्रवार को पीजी के तीन विषयों की परीक्षा हुई। पंजीकृत 492 में से 388 अभ्यर्थी शामिल हुए। तीनों विषयों की परीक्षा में 104 ने परीक्षा छोड़ दी। हरिश्चंद्र कॉलेज परिसर में बने केंद्र पर अपराह्न 3 से 5 बजे तक करवाई गई प्रवेश परीक्षा में एमएससी वनस्पति विज्ञान में पंजीकृत 52 अभ्यर्थियों में 42 ने परीक्षा दी जबकि 10 अनुपस्थित रहे। एमए भूगोल में 40 में से 31 अभ्यर्थी शामिल हुए और नौ ने परीक्षा छोड़ दी। साथ ही बीएससी गणित के लिए 400 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें से 85 अनुपस्थित रहे और 315 ने परीक्षा दी। प्राचार्या प्रो. रजनीश कुंवर ने बताया कि 12 जुलाई को अपराह्न 3 से 5 बजे तक एमएससी रसायन विज्ञान और एमए अंग्रेजी की प्रवेश परीक्षा करवाई जाएगी। इसमें रसायन विज्ञान में 64 और अंग्रेजी में 54 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें