फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 63 केंद्रों पर परीक्षा देंगे 37 हजार विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई की ओर से कराई जाने वाली परीक्षा की तैयारी विद्यालयों में शुरू हो गई हैं। इसी महीने पहले सत्र में 16-17 नवंबर से माइनर विषयों की परीक्षा शुरू होगी जबकि 30 नवंबर से मुख्य परीक्षा होगी। जिले में बने 63 केंद्रों पर इस बार 37 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। सीबीएसई की ओर से विद्यालयों को प्रवेश पत्र भी भेजा जा चुका है, जल्द ही विद्यार्थियों में इसका वितरण भी कराया जाएगा। इस बार छात्र ऑफलाइन परीक्षा देंगे। सीबीएसई की सिटी कोआर्डिनेटर गुरमीत कौर ने बताया कि जिले में 150 से अधिक विद्यालयों के करीब 37 हजार विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इसमें दसवीं में सबसे अधिक 20 हजार जबकि बारहवीं में भी 17 हजार छात्र परीक्षा देंगे। केंद्रों के निर्धारण के साथ ही प्रवेश पत्र भी सीबीएसई की ओर से जारी कर दिए गए हैं। इस बार कई विद्यालय ऐसे हैं, जहां के कुछ छात्रों को सीबीएसई की ओर से एक केंद्र जबकि कुछ छात्रों को दूसरा केंद्र आवंटित किया गया है। इसके पीछे कोविड प्रोटोकॉल को मुख्य वजह माना जा रहा है। विद्यालयों में प्रवेश पत्र मिलने के बाद जल्द ही उसका वितरण भी शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें