फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: साइकिल चलाकर दिया स्वस्थ रहने का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेका परिसर में संडे ऑन साइकिल अभियान की पहली वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों ने साइकिल चलाकर स्वस्थ रहने का संदेश दिया। इस दौरान अभियान को आगे बढ़ाते रहने का संकल्प लिया। फिट इंडिया पहल के तहत स्वस्थ समाज और उज्ज्वल भविष्य के संदेश के साथ परिसर में अधिकारी, कर्मचारी सुबह 9 बजे बरेका गोल्फ कोर्ट पर जुटे। मुख्य अतिथि सुबह 9 बजे प्रमुख मुख्य विद्युत इंजी. और बरेका खेल संघ अध्यक्ष सुशील कुमार श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। बरेका गोल्फ कोर्स गेट से शुरू यात्रा रेलवे सुरक्षा बल चेक पोस्ट, सूर्य सरोवर, नाथुपुर गेट, भुल्लनपुर रेलवे स्टेशन के सामने से होकर प्रशासनिक भवन तिराहा होते हुए बरेका स्टेडियम पर समाप्त हुई। इस दौरान मुख्य सतर्कता अधिकारी अंकुर चंद्रा, मुख्य यांत्रिक इंजी. (उत्पादन एवं विपणन) और बरेका खेलकूद के महासचिव सुनील कुमार के साथ खिलाड़ी, आरपीएफ के जवान, सेंट जॉन्स एंबुलेंस ब्रिगेड, सिविल डिफेंस और भारत स्काउट गाइड के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें