वाराणसी। विलियम हेनरी स्मिथ मेमोरियल स्कूल के सभागार में शनिवार को चेस एवं कैरम प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें वाराणसी जोन के 12 विद्यालयों के 356 विद्यार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन
कैरम अंडर 14 बालिका में इफ्फा फातिमा ने स्वर्ण पदक, अंशिका मोदनवाल ने रजत पदक और नंदिनी सोनकरने कांस्य पदक जीता। वहीं कैरम अंडर 14 बालक में सक्षम केशरी ने स्वर्ण पदक, उत्कर्ष सिंह ने रजत और यथार्थ कुमार ने कांस्य पदक जीता। कैरम अंडर 17 बालिका में शशि रावत ने स्वर्ण पदक, कनिष्का शर्मा ने रजत और प्रतिभा ने कांस्य पदक अपने नाम किया। कैरम अंडर 17 बालक में आराध्य ने स्वर्ण पदक, मोहम्मद अजहर अंसारी ने रजत पदक और मोहम्मद शादाब ने कांस्य पदक जीता। कैरम अंडर 19 बालिका में पलक कपूर ने स्वर्ण पदक, फलक मेहता ने रजत और कृतिका परिवाल ने कांस्य पदक पर कब्जा किया। वहीं कैरम अंडर 19 बालक में अनमोल सोनी ने स्वर्ण पदक, अरमान दास ने रजत और सौरभ दास ने कांस्य पदक जीता। विजेता प्रतियोगियों को मुख्य अतिथि शम्स तबरेज (शम्पू) ने पदक देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रत्याशा मुखर्जी, संगीता नायक, सरदार रणवीर सिंह, रमेश वर्मा मौजूद रहे।