फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: अखिल भारतीय 67वीं अंतर रेलवे कुश्ती चैंपियनशिप में खेलेंगे देश के 350 पहलवान

विज्ञापन
विज्ञापन
बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में 29 सितंबर से एक अक्तूबर तक 67वीं अखिल भारतीय अंतर रेलवे कुश्ती चैंपियनशिप खेली जाएगी। बरेका कुश्ती केंद्र में होने वाली तीन दिवसीय प्रतियोगिता में भारतीय रेल की 13 टीमों के 350 खिलाड़ी, प्रशिक्षक और अधिकारी शामिल होंगे। ओलंपियन और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित पहलवानों सहित अनुभवी खिलाड़ियों की मौजूदगी से मुकाबलों आकर्षण बढ़ेगा।
विज्ञापन

बरेका के जनसंपर्क अधिकारी राजेश यादव ने बताया कि इस चैंपियनशिप में भारतीय रेल के विभिन्न मंडलों और निर्माण इकाइयों से संबंधित खिलाड़ी अपनी शक्ति, तकनीकी कौशल और रणनीति का प्रदर्शन करेंगे। यह अखिल भारतीय अंतर रेलवे कुश्ती चैम्पियनशिप भारतीय रेल की समृद्ध खेल परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। बरेका की ओर से आयेाजन की तैयारी कर ली गई है।
फ्री-स्टाइल और ग्रीको रोमन में होगी प्रतियोगिता
अखिल भारतीय प्रतियोगिता पुरुष वर्ग ग्रीको रोमन और फ्रीस्टाइल के 10-10 भारवर्ग में खेली जाएगी। फ्री-स्टाइल में 57, 61, 65, 70, 74, 79, 86, 92, 97 और 125 किलो भार वर्ग में मुकाबले होंगे जबकि ग्रीको-रोमन में 55, 60, 63, 67, 72, 77, 82, 87, 97 और 130 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता से पहले होगा वजन -
अखिल भारतीय अंतर रेलवे कुश्ती चैंपियनशिप का उद्घाटन 29 सितंबर को बरेका कुश्ती केंद्र में होगा। इसमें सबसे पहले सुबह सत्र में खिलाड़ियों का वजन लिया जाएगा। इसके बाद शाम के सत्र में कुश्ती शुरू होगी। उद्घाटन बनारस रेल इंजन कारखाना के महाप्रबंधक आशुतोष पंत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें