फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Doctors Strike: बीएचयू में 11 दिन की हड़ताल, बिना इलाज लौटे 35 हजार मरीज; 1000 लोगों की नहीं हुई सर्जरी

Sat, 24 Aug 2024 10:35 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

कोलकाता कांड को लेकर बीएचयू अस्पताल में 11 दिन रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर रहे। 11 दिन में से नौ दिन ओपीडी चली, लेकिन 35 हजार मरीज बिना इलाज के लौटे। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

11 दिन की हड़ताल में नौ दिन ओपीडी चली और इन नौ दिनों में ओपीडी में बिना इलाज करीब 35 हजार मरीजों को लौटना पड़ा। जबकि एक हजार मरीजों की सर्जरी नहीं हुई। 440 मरीजों की ही भर्ती हो सकी जबकि 672 को डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन


आईएमएस बीएचयू के रेजिडेंट 13 अगस्त से ही ओपीडी, वार्ड, जांच केंद्र सहित अन्य जगहों पर कामकाज ठप कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने इमरजेंसी सेवाओं में सहयोग की बात कही थी, लेकिन कुछ दिनों से इमरजेंसी में भी रेजिडेंट नहीं नजर आए। 

ओपीडी में सामान्य दिनों में बीएचयू में करीब छह हजार मरीज आते हैं। इसमें चार हजार नए जबकि दो हजार फॉलोअप के मरीज आते हैं। 150 सर्जरी और रेडियोलॉजी में 1000 जांच रोज होती है। हड़ताल की वजह से पहले दिन 4019 मरीज देखे गए, इसके बाद संख्या घटती गई। 17 अगस्त को 151, 19 अगस्त को 651 मरीज तक संख्या आ गई।
विज्ञापन

इमरजेंसी, आईसीयू में पहुंचे, ओपीडी में आज से सेवाएं

आईएमएस बीएचयू के रेजिडेंट शनिवार से ओपीडी में सेवाएं देंगे। निदेशक प्रो. एसएन संखवार ने बताया कि कि रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन की ओर से हड़ताल खत्म करने की सूचना मिल गई है। शुक्रवार देर शाम से आईसीयू, इमरजेंसी, ट्रॉमा सेंटर सहित अन्य इमरजेंसी, सेवाओं में रेजिडेंट लग गए हैं। सामान्य दिनों की तरह वह शनिवार सुबह से ओपीडी, जांच केंद्र,वार्ड सहित अन्य जगहों पर अपनी सेवाएं देंगे।

किस दिन आए कितने मरीज

तारीख ओपीडी सर्जरी रेडियोलॉजी जांच भर्ती डिस्चार्ज
13 अगस्त 4019 47 174 64 97
14 अगस्त 2300 41 187 44 92
16 अगस्त 3469 25 219 51 60
17 अगस्त 159 15 56 32 93
19 अगस्त 631 8 50 29 55
20 अगस्त 2395 34 118 66 24
21 अगस्त 2220 27 133 39 104
22 अगस्त 3067 34 161 53 109
23 अगस्त 2478 45 276 62 38
विज्ञापन

ट्रॉमा सेंटर में भी नहीं दिखा सके 3000 से अधिक लोग

बीएचयू ट्रॉमा सेंटर की ओपीडी में भी औसतन करीब 500 लोग सामान्य दिनों में आते हैं। रेजिडेंट की हड़ताल की वजह से दूर दराज से आने वाले मरीजों को यहां कंसल्टेंट ने देखा। हड़ताल के दिनों में भी यहां हर दिन 100 से 150 मरीज देखे गए। हड़ताल में नौ दिन चली ओपीडी में करीब 3000 से अधिक मरीज डॉक्टर को नहीं दिखा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें