फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: चंद्रावती श्मशान घाट पर मिलीं कफ सिरप की 345 बोतलें, पुलिस ने लोगों से की खास अपील

Thu, 23 Jul 2026 03:50 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: जिले के चंद्रावती श्मशान घाट पर कफ सिरप की 345 बोतलें मिलीं। सुबह टहलने निकले युवक की नजर सफेद बोरी पर पड़ी तो उसने लोगों को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंचे नाविकों ने बारी निकालकर देखा तो कफ सिरप की बोतलें थीं। 
विज्ञापन
गंगा किनारे मिलीं कफ सिरप की बोतलें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौबेपुर थाना क्षेत्र के चंद्रावती श्मशान गंगा घाट पर बुधवार सुबह सफेद बोरी में 'फेयरडील' कफ सिरप की बोतलें बरामद हुईं। नाविकों ने प्लास्टिक की बोरी को बाहर निकालकर खोला तो उसमें 345 कफ सिरप की 100 एमएल की बोतलें मिलीं। पुलिस ने सिरप की बोतलों को कब्जे में लिया है। 

विज्ञापन


सुबह गांव के अभिषेक त्रिपाठी वॉक करते हुए घाट पर पहुंचे तो बोरियों में भरी कफ सिरप देखकर हैरान हो गए। तब तक आसपास के नाविक भी पहुंच गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। 

चौबेपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि ये कफ सिरप की बोतलें नदी में कैसे और कहां से आईं, इसमें कौन-कौन से संलिप्त हो सकते हैं, इसकी भी विस्तृत जांच की जा रही है। ड्रग इंस्पेक्टर को भी सूचित कर दिया गया है। पुलिस व्यक्तियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन


विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ और छानबीन जारी है। क्षेत्र के लोगों से अपील है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या गतिविधि दिखाई देने पर उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर डायल 112 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें