फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध कंपनी के एजेंट से 34 हजार, बाइक लूटी

विज्ञापन
34 thousand, bike looted
विज्ञापन
मझवारा। घोसी कोतवाली क्षेत्र के ललितपुर लुदुहीं गांव के समीप शुक्त्रस्वार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने एक दूध कम्पनी के एजेंट को तमंचे से भयभीत कर 37 हजार रुपया और बाइक लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने एजेंट को मारपीट कर घायल कर दिया और फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस सीसी टीवी फुटेज को खंगाल रही थी। हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है। नगर कोतवाली के हरिद्वार कालोनी भीटी निवासी आशीष पांडेय मधुबन क्षेत्र में एक दूध कम्पनी में बतौर एजेंट दूध सप्लाई करते हैं। शुक्त्रस्वार को वह मार्केट से पैसा उतार कर कंपनी में जमा करने जा रहे थे। वह ललितपुर लुदुहीं गांव स्थित मेला परिसर के पास पहुंचे थे कि पीछे से बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों बाइक को ओवरटेक कर रोका और एजेंट को तमंचा सटा दिया। बदमाशो ने एजेंट के पास मौजूद 37 हजार रुपया के साथ उसकी बाइक भी लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने उसे बुरी तरह पीटा और घायल कर फरार हो गए। भयभीत एजेंट ने बदमाशो के भागने पर शोर मचाया तो लोग जुट गए। सूचना पर चौकी प्रभारी संतोष कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा और उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी सच्चिदानंद यादव, सीओ घोसी अभिनव कन्नौजिया पुलिस फौर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसी टीवी कैमरे से फुटेज निकालकर मामले की जांच में जुटी थी। उधर, एएसपी शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने भी मौके पर पहुँच कर मामले की जानकारी ली। देर रात तक पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें