फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

334 प्रधानों और सदस्यों ने ली वर्चुअल शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जिले के 334 ग्राम प्रधानों और ग्राम पंचायत सदस्यों को शनिवार को वर्चुअल शपथ दिलाई गई। 694 ग्राम पंचायतों में 360 ग्राम पंचायतों के निर्वाचित प्रधानों ने पहले ही शपथ ले ली थी। 334 ग्राम पंचायतों के दो तिहाई सदस्य नहीं चुने जाने से निर्वाचित प्रधान शपथ नहीं ले सके थे। रिक्त सीटों पर हुए चुनाव के बाद नवनिर्वाचित प्रधानों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। हरहुआ को छोड़कर बाकी सातों ब्लाकों में शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी शाश्वत आनंद सिंह ने बताया कि दो पालियों में शपथ के बाद ग्राम पंचायतों की खुली बैठक रविवार होगी। जिसमें गांव के विकास की रूपरेखा तय की जाएगी। काशी विद्यापीठ, सेवापुरी, चोलापुर, बड़ागांव, आराजीलाइन, चिरईगांव, पिंडरा, ब्लॉकों में शपथ ग्रहण की व्यवस्था कराई गई थी। भीषमपुर के प्रधान राकेश कुमार सिंह ने शपथ ली।
---------------
आराजी लाइन में 71 ग्राम और सेवापुरी के 47 ग्राम प्रधानों ने ली शपथ
रोहनिया/सेवापुरी। आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के हरदत्तपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय पर हरदत्तपुर बीकापुर के प्रधान ने तथा रानीबाजार पंचायत भवन पर ग्राम प्रधान अनिल मोदनवाल शपथ ली। बूड़ापुर स्थित प्राथमिक विद्यालय पर प्रधान संजय यादव, देउरा स्थित प्राथमिक विद्यालय पर प्रधान सीमा देवी और बढै़नी कला स्थित प्राथमिक विद्यालय पर प्रधान आरती देवी ने शपथ ली। के ए डी ओ पंचायत रविन्द्र कुमार ने बताया कि आज 71 ग्राम प्रधान व 898 सदस्यों को शपथ दिलाई गई। सेवापुरी के बीडीओ दिवाकर सिंह ने बताया कि विकासखंड के 47 ग्राम प्रधानों को शपथ दिलाई गई। हरिभानपुर के प्रधान नितिन सिंह, रघुनाथपुर की ग्राम प्रधान मंजू देवी, कपरफोरवा के ग्राम प्रधान मनीष कुमार श्रीवास्तव, सिहोरवा उत्तरी के ग्राम प्रधान राजकुमारी देवी, खेवली के ग्राम प्रधान राजन राजभर, भतसार के ग्राम प्रधान बृजेश कुमार उर्फ बबलू, ग्राम पंचायत भड़ाव के ग्राम प्रधान प्रेम कुमार ने शपथ ली।
विज्ञापन

--------------
चोलापुर में 35 ग्राम प्रधानों ने ली शपथ
दानगंज/लोहता। चोलापुर ब्लाक 35 ग्राम प्रधानों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। सहायक विकास अधिकारी पंचायत प्रमोद पाठक ने बताया कि भवानीपुर, रूपचंदपुर हरदासीपुर चौबेपुर खुर्द समेत 35 प्रधानों को शपथ दिलाई गई है। इसके पहले 52 ग्राम प्रधानों ने शपथ ली थी।
काशी विद्यापीठ विकास खंड के 26 ग्राम पंचायतो के ग्राम प्रधानों व ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई गई। वहीं डाफी में दो तिहाई ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्वाचन न होने से प्रधान शपथ से वंचित रह गए। यहां 11 वार्डों के सापेक्ष 4 वार्ड अभी भी रिक्त हैं। जिसके चलते यह ग्राम पंचायत अभी भी असंगठित है। प्रभारी एडीओ पंचायत प्रवीण कुमार का कहना था कि गांव के विकास कार्यों का संचालन फिलहाल प्रशासक व सचिव के हवाले ही रहेगा। चिरईगांव विकास खंड में 45 ग्राम पंचायतों के ग्रामप्रधानों व सदस्यों को शपथ दिलाई गई। प्रभारी सहायक विकास अधिकारी पंचायत कमलेश सिंह ने बताया कि समितियों का गठन 20 जून को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें