फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ड्राॅइंग प्रतियोगिता में 325 बच्चों ने लिया हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय महिला कल्याण संगठन नई दिल्ली की ओर से रविवार को अधिकारी क्लब में हुई ऑन स्पॉट ड्राॅइंग प्रतियोगिता में वाराणसी रेल मंडल के सभी स्टेशनों के कर्मचारियों के 325 बच्चों ने हिस्सा लिया। मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष वाणी जैन ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। तीनों ग्रुपों (6-9, 9-12, 12-15 आयु वर्ग) में बच्चे और किशोरों ने कैनवास पर अपनी मनोभावों को उकेरा। वाणी जैन ने कहा कि बच्चों ने अपनी अभिव्यक्ति के रंग को प्रदर्शित किया। उम्मीद जताई कि आगे और अधिक रेल कर्मचारियों और अधिकारियों के बच्चे हिस्सा लेंगे। इस मौके पर संगठन की उपाध्यक्ष विभा सिंह, मधुलिका सिंह, शालिनी पांडेय, जागृति सिंह, मौसमी चौधरी, मोनिका पाठक, प्रतिमा कुशवाहा, लीना शर्मा, नम्रता सिंह रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें