फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2025: होली में खपाने बिहार ले जा रहे थे 320 पेटी शराब- बियर, पंजाब से ला रहा चालक गिरफ्तार

Sat, 01 Mar 2025 02:51 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: होली नजदीक आते ही शराब- बियर की तस्करी शुरू हो गई है। शराब और बीयर की अवैध खेप लेकर पंजाब से बिहार जा रहा एक डीसीएम ट्रक डाफी बाईपास के पास गिरफ्तार किया गया।   
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी आलोक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली के दौरान बिहार में खपाने के लिए डीसीएम ट्रक से ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब और बीयर की 320 पेटी लंका थाने की पुलिस ने डाफी बाईपास से बरामद किया है। शराब-बीयर और ट्रक के साथ पुलिस ने मैनपुरी जिले के कुरावली थाने के सूरजपुर के आलोक को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब और बीयर की कीमत 25 लाख रुपये बताई गई है।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
एसीपी भेलूपुर डॉ. ईशान सोनी ने शुक्रवार को बताया कि लंका थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्र रमना चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार और अपनी टीम के साथ डाफी बाईपास पर गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान मुखबिर से उन्हें सूचना मिली कि शराब और बीयर की अवैध खेप लेकर पंजाब से बिहार जा रहा एक डीसीएम ट्रक डाफी बाईपास से गुजरने वाला है। 

इस सूचना के आधार पर लंका थानाध्यक्ष ने अखरी से डाफी टोल प्लाजा की ओर जाने वाले वाहनों की चेकिंग शुरू कराई। वाहनों की चेकिंग के दौरान एक डीसीएम ट्रक को उसका चालक वापस मोड़ने लगा तो पुलिस टीम ने घेर कर उसे रोक लिया। तलाशी लेने पर ट्रक से शराब और बीयर की पेटियां बरामद हुई। 
विज्ञापन


पूछताछ में आलोक ने बताया कि वह ट्रक मालिक के साथ मिलकर शराब और बीयर की तस्करी करता है। मुनाफा दोनों आधा-आधा बांट लेते हैं। एसीपी भेलूपुर ने बताया कि कार्रवाई के लिए लंका थानाध्यक्ष और उनकी टीम को डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने 25 हजार रुपये का इनाम दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें