फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमजान के सातवें दिन कई मस्जिदों में तरावीह मुकम्मल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। हम तेरी इबादत करते हैं और तुझसे ही मदद मांगते हैं। हर मुसलमान, हर रोजेदार और नमाजी अपने अल्लाह के हुजूर में सूरे फातिहा की चौथी आयत में यह पढ़ता है। पांचों वक्त की नमाज में रोजेदार अल्लाह से यही दुआ मांग रहे हैं। मुकद्दस रमजान का पहला अशरा जैसे-जैसे बीत रहा है तरावीह भी मुकम्मल होती जा रही है। शहर में कई जगहों पर तरावीह की खास नमाज मुकम्मल हो गई और कुछ जगह चल रही है।
विज्ञापन

रमजान के सातवें दिन मस्जिद लाटशाही में हाफिज इमामुद्दीन साहब ने तरावीह मुकम्मल कराई। मौजूद लोगों ने उनकी गुलपोशी की और तबरूक तकसीम किया। मौलाना शमसुद्दीन साहब ने तकरीर दी। मदीना मस्जिद पठानी टोला, हाफिज इरफान मस्जिद अंबिया मंडी, चिकवन टोला में हाफिज परवेज आलम, छोटी मस्जिद अंसाराबाद में हाफि ज साकिब, मस्जिद नवा पोखर में हाफि ज मो. अली, मस्जिद बहादुरपुर में हाफि ज रफ ीउद्दीन, मस्जिद घुंघरानी गली में हाफिज वकील व मस्जिद रमजान गृहस्त में हाफि ज मो. अब्दुल्लाह ने तरावीह की खास नमाज के तहत पाक कुरान मुकम्मल कराई। शिया जामा मस्जिद के प्रवक्ता फरमान हैदर ने बताया कि सूरे फातिहा पढ़े बिना नमाज मुकम्मल नहीं होती है।
शाम की इफ्तारी के बाद बाजार की रौनक बढ़ गई है। आसमान से बरस रही आग से सर्वाधिक परेशान रोजेदार हैं। भीषण गर्मी के चलते स्थिति यह हो गई है कि दिन में सड़कें सूनी हो जा रही हैं। गर्मी को देखते हुए मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में बर्फ व तरबूज की खरीद फरोख्त में बढ़ोतरी हो गई है। भीषण गर्मी के बचने के लिए रोजेदार सहरी व इफ्तार में तरबूज, केला, सेब आदि के साथ ही ठंडे पानी के लिए कच्चे बर्फ का प्रयोग करते हैं। इसकी मांग ज्यादा होने से दुकानदारों ने इन सामान के दामों में भी मनमानी बढ़ोतरी कर दी है। शाम होते ही बाजारों की रौनक बढ़ जाती है और लोग जरूरी सामान की खरीद करते हैं। इसमें बर्फ की सिल्ली व तरबूज की ज्यादा खरीद हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें