थाना क्षेत्र के दूधौड़ा गांव में एक युवक को युवती के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में घूमना महंगा पड़ा। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। सूचना पर गांव के कुछ समाजसेवी इकट्ठे हो गए। उनके हस्तक्षेप से सोमवार को थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई। युवक मऊ जनपद के सियरहां का रहने वाला बताया जाता है। युवक को दूधौड़ा गांव की एक युवती के साथ एक कमरे में बातचीत करते ग्रामीणों ने देख लिया था। जिस पर दोनों को घर में बंद कर पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस दोनों को थाने ले आई। जहां ग्रामीणों और समाजसेवी लोगों के हस्तक्षेप से दोनों की शादी करा दी गई। शादी में राणा विजय राजभर, सुरेंद्र राम, संजय राम, सत्येंद्र प्रजापति, मनोज सिंह, दिवाकर तिवारी, मुन्ना राजभर, रमेश राजभर, पूर्व प्रधान राजेंद्र चौहान सहित गांव की दर्जनों महिला और पुरुष उपस्थित रहे ।