फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा की खबर लेनी है

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमपुरा। बोर्ड परीक्षा के दौरान गुरुवार की सुबह की पाली में नोडल अधिकारी तथा सहायक शिक्षा निदेशक रामशरण सिंह व उनकी टीम ने परीक्षा शुरू होने के एक घंटे बाद ही क्षेत्र के डीआरआर इंटर कॉलेज औराई खुर्द का निरीक्षण किया। नोडल अधिकारी ने केंद्र पर मौजूद केंद्र व्यवस्थापक के बाइक की डिकी से इंटर जीव विज्ञान की एक लिखी हुई कापी बरामद की। नोडल अधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापक व एक सहायक अध्यापक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि बोर्ड परीक्षा के नोडल अधिकारी व उनकी टीम गुरुवार को सुबह करीब नौ बजे डीआरआर इंटर कॉलेज औराई खुर्द पर पहुंचे जहां एक कमरे में ताला बंद होने पर उसको खोलने की बात केंद्र व्यवस्थापक से कही। केंद्र व्यवस्थापक ने बताया कि इसकी चाबी प्रबंधक के पास रहती है लिहाजा चाबी लाने के लिए केंद्र व्यवस्थापक ने एक सहायक अध्यापक को बाइक की चाबी देते हुए लाने को कहा। सहायक अध्यापक ज्योंही बाइक से जाने का प्रयास किया नोडल अधिकारी ने संदेह होने पर बाइक की डिकी खुलवाई तो उसमें से इंटर जीव विज्ञान की लिखी हुई कापी मिली और उपर के पन्ने गायब थे। पूछने पर केंद्र व्यवस्थापक ने बताया कि किसी ने ला कर रख दी होगी। नोडल अधिकारी से इसे पेपर लीक मानते हुए पुलिस को तहरीर दी और मामले से बोर्ड को अवगत कराया। पुलिस ने परीक्षा अधिनियम के तहत केंद्र व्यवस्थापक शिवचंद राव व सहायक अध्यापक संजय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें