फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 से 28 जनवरी तक दो ट्रेनें रहेंगी निरस्त, कई का संचालन प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। रेलवे प्रशासन द्वारा भटनी-औंड़िहार रेल खण्ड मऊ-पिपरीडीह ब्लाक सेक्सनों पर सीमित ऊंचाई के सब-वे निर्माण कार्य किया जाना है। इससे 22 से 28 जनवरी तक यातायात ब्लाक होगा, जिसके कारण दो 23 एवं 28 जनवरी को चलने वाली 55122 मऊ-भटनी एवं 55123 भटनी-वाराणसी सिटी सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी। यह जानकारी देते हुए जनसम्पर्क अधिकारी वाराणसी अशोक कुमार ने बताया कि इसी तरह लखनऊ जंक्शन से 22 एवं 27 जनवरी को चलने वाली 15008 लखनऊ जंक्शन से वाराणसी सिटी कृषक एक्सप्रेस मऊ में शार्ट टर्मिनेट होगी, जबकि वाराणसी सिटी से 23 एवं 28 जनवरी को चलने वाली 15007 वाराणसी सिटी-लखनऊ जंक्शन कृषक एक्सप्रेस मऊ से और 75106/75105 इलाहाबाद सिटी-मऊ डेमू ट्रेन 23 एवं 28 जनवरी को मंडुआडीह में शार्ट टर्मिनेट होगी एवं मंडुआडीह से चलाई जाएगी। वहीं 23 जनवरी को 55120 वाराणसी सिटी-गोरखपुर सवारी गाड़ी रि-शिडियूल कर वाराणसी सिटी से 90 मिनट विलम्ब से चलाई जाएगी और 23 जनवरी को 15021 शालीमार-गोरखपुर एक्सप्रेस 80 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें