फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंटों खड़ी रही ट्रेनें, यात्रियों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन पर प्वाइंट फेल होने के चलते कई ट्रेनें घंटों आउटर और दूसरे रेलवे स्टशनों पर खड़ी रहीं। इसके चलते यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। हरदत्तपुर रेलवे स्टेशन पर तो यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। इसको लेकर यात्रियों में जबरदस्त रोष रहा।
विज्ञापन

मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य चल रहा था। इसके पूरा होने के बाद रविवार को पहले ही दिन सिगनल फेल हो गया। इसके चलते कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा। दूसरे दिन एक बार फिर प्वाइंट फेल होने के चलते कई ट्रेनें जहां-तहां रुक गईं। पवन एक्सप्रेस सवा दो बजे हरदत्तपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। यह कैंट रेलवे स्टेशन शाम पांच बजे आई। वहीं दानापुर सिकंदराबाद भी हरदत्तपुर में लगभग ढाई घंटे खड़ी रही। हरदत्तपुर में ट्रेनों के घंटों खड़ा किए जाने की वजह से यात्रियों ने हंगामा किया। वहीं डीरेका में मालगाड़ी के क्रासिंग पर खड़े होने के चलते आधे घंटे तक क्रासिंग बंद रही। यहां वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसके अलावा कई और ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें