फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी ब्लाकों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। वादाखिलाफी के विरोध में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने विरोध प्रदर्शन किया। जिले के सभी ब्लॉकों, परियोजना अधिकारियों के कार्यालयों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने मुख्यमंत्री, राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन खंड विकास अधिकारियों और बाल विकास अधिकारियों को सौंपा। साथ ही चेतावनी दी कि नौ जनवरी को रवींद्रपुरी में पीएम के संसदीय कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। हर ब्लॉक में ब्लॉक अध्यक्षों के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया। वक्ताओं ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2017 में भाजपा ने जो वायदा किया था उसे अब तक पूरा नहीं किया गया। न तो समय से मानदेय दिया जा रहा है और न ही सभी केंद्रों पर पुष्टाहार पहुंचाया जा रहा है। प्रदर्शन का नेतृत्व सरिता पांडेय, नगीना देवी, अंजना ने किया।
विज्ञापन

चिरईगांव में ब्लाक अध्यक्ष मनोरमा देवी के नेतृत्व में बीडीओ को ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर ममता, विनिता श्रीवास्तव, चन्द्रकला, बीना मौर्या, गीता देवी, बैजंती, सुशीला, सरिता, इंद्रावती, रीता साधना तिवारी प्रियंका आदि शामिल रहीं। काशी विद्यापीठ ब्लाक मुख्यालय ब्लाक अध्यक्ष शैल सिंह की अगुवाई में धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान रेखा, सुमन, मीना, चंदा, अंजू, सुनीता आदि थीं। पिंडरा में प्रदर्शन करने वालों में सिंधु गिरी, अम्बिका सेठ, ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव, आशा पाल, सीता, माया, अनिता, रीता, मीना, रागिनी, अंजू, सुनीता शामिल रहीं। आराजी लाइन ब्लॉक मुख्यालय पर हुए धरना-प्रदर्शन में ब्लाक अध्यक्ष प्रवेश कुमारी, सुदामा, श्यामा, हीरामणि, उषा देवी, संजय, सरोज देवी, भगवांती, उषा, मनसा, विजय लाल, प्रमिला आदि उपस्थित थी। हरहुआ ब्लाक मुख्यालय पर ब्लाक सचिव मीना देवी के नेतृत्व में बीडीओ को ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर मंगला चौबे, शीला देवी, शकुंतला देवी, जीरा देवी, राधा देवी, रेखा आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें