रोहनिया। नरउर गांव में गुरुवार को बकरी चरा रही अमरावती देवी से दो साधु मिले। दोनों ने अमरावती से कहा कि हम लोग सिद्ध पीठ से आए हैं और उसे भभूत दिए। कहा कि इसे अपने घर में जहां रुपये रखती हो वहां रख देना, सब दोगुना हो जाएगा। इसी बीच दोनों ने अपनी बातों में फंसाकर अमरावती के कान से सोने के कर्णफूल उतरवा कर ले लिया और कहा कि सीधे घर जाकर भभूत सही से रख दो। अमरावती ने घर जाकर अपने बेटे संतोष को सारी बात बताई तो वो माजरा समझ गया और दोनों साधुओं की खोजबीन शुरू किया लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। घटना के संबंध में रोहनिया थाने मेेें तहरीर दी गई है।