वाराणसी। सिगरा थाना अंतर्गत सोनिया निवासी सोनू को बुधवार की रात चाकू मार कर घायल कर दिया गया। गुरुवार को सिगरा थाने पहुंचे सोनू ने घटना को लेकर अपनी बहन सहित छह के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस को बताया कि संपत्ति विवाद ने उसकी बहन ने अपने साथियों के साथ हमला किया है। इस संबंध में सिगरा थानाध्यक्ष ने बताया कि संपत्ति विवाद में भाई-बहन आए दिन एक-दूसरे पर आरोप लगाते हैं और तहरीर देते रहते हैं। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।