फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता के नायक थे अटल बिहारी वाजपेयी

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) की बैठक रविवार को ज्ञानपुर रोड स्थित एक निजी प्रतिष्ठान में हुई। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने उन्हें जननायक और युग पुरुष बताते हुए कहा कि उन्होंने राजनीति के उच्च मानदंडों को अपनाया और दलीय राजनीति को राष्ट्रीय सुरक्षा, एकता और अखंडता पर हावी नहीं होने दिया। डॉ. एसपी गुप्ता ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री की विशेषता यह थी कि विपक्षी दलों ने अच्छा काम किया तो उन्होंने प्रशंसा की और उनकी अपनी पार्टी ने यदि कुछ गलत किया कि उसे गलत कहा। आज की राजनीति में ऐसी शख्सियत का मिलना मुश्किल है। आज वे हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन उनके आदर्श देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणा बने रहेंगे। अंत में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। डॉ. आरपी मौर्य, डॉ. अजय बरनवाल, डॉ. अनिल श्रीवास्तव, डॉ. अश्विनी मौर्य, डॉ. डीके श्रीवास्तव, डॉ. आरपी यादव, डॉ. एमके पांडेय, डॉ. एचसी गुप्त, डॉ. आरएन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें