वाराणसी। सावन में 30 जुलाई को पड़ने वाले सोमवार को 50 हजार यादव बंधु बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। यह निर्णय सोमवार को ककरमत्ता में चन्द्रवंशी गोप सेवा समिति की हुई बैठक में लिया गया।
प्रदेश अध्यक्ष लालजी यादव ने कहा कि समिति की यह परंपरा 1932 से चल रही है। उन्होंने बताया कि शहर के कई शिवालयों और मंदिर के पहुंच मार्ग के पास खराब सड़कें है। ऐसे में उसे सही कराया जाए, उसे अतिक्रमण मुक्त कराया जाए। यही नहीं गंगा की जलधारा को मुक्त किया जाए, ताकि वे अविरल हो सकें। बताया कि सुबह आठ बजे केदारेश्वर महादेव से जलाभिषेक करते हुए, तिलभांडेश्वर, आहलेश्वर महादेव और काशी विश्वनाथ मंदिर सहित कई मंदिरों में जलाभिषेक करेंगे। बैठक में महानगर अध्यक्ष विनय यादव, गणेश प्रसाद, बल्ली सरदार, अशोक यादव, मनोज यादव सहित कई लोग उपस्थित रहे।