फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। लंका थाना अंतर्गत सुंदरपुर नेवादा स्थित मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड कंपनी के कार्यालय में गुरुवार की सुबह सिक्योरिटी गार्ड राजेश कुमार सिंह (42) का खून से लथपथ शव मिला। उसके दोनों हाथोें की नसें कटी हुई थीं। बगल में कैंची पड़ी थी। लंका पुलिस की सूचना पर फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किया। पुलिस ने आत्महत्या का मामला बताते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। अभी आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के सादात थाना अंतर्गत सतना गांव निवासी राजेश छह माह पहले इनोविजन सिक्योरिटी लिमिटेड कंपनी में गार्ड के तौर पर नौकरी शुरू की थी। सुंदरपुर नेवादा स्थित मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड कंपनी के कार्यालय में उसकी ड्यूटी थी और वहीं रहता था। गुरुवार की सुबह शाखा प्रबंधक शिव कुमार वर्मा और सहायक शाखा प्रबंधक इंद्रजीत ने पहुंचकर आवाज लगाई तो कार्यालय का दरवाजा नहीं खुला। शाखा प्रबंधक की सूचना पर लंका थानाध्यक्ष फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर अंदर घुसने पर फर्श पर राजेश का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। कार्यालय के रुपये और सोने की जांच करने पर सबकुछ सही मिला। पुलिस की सूचना पर पहुंची पत्नी प्रतिभा, बेटे ऋषि और बेटी रिया व सिया का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने बताया कि राजेश सुंदरपुर क्षेत्र में किराए पर कमरा लेकर रहता था। इस संबंध में इंस्पेक्टर लंका संजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि फाइनेंस कंपनी का सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया लेकिन कुछ स्पष्ट नहीं हुआ। गार्ड के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगालने के साथ ही परिजनों से पूछताछ कर आत्महत्या के कारण का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें