फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीई : तीसरे चरण की आवेदन की प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। निजी स्कूलों में शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत तीसरे चरण के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया छह जून से शुरू हो गई है। आवेदक 20 जून तक आवेदन कर सकते हैं। यह मौका उन अभिभावकों के लिए है जो पिछले दो चरणों के ऑनलाइन प्रक्रिया में आवेदन से वंचित रह गए थे। आवेदन के बाद 26 जून को लॉटरी निकाली जाएगी। दाखिले 10 जुलाई तक होंगे।
विज्ञापन

आरटीई के तहत 437 स्कूलों की मैपिंग की गई है। इसमें 8592 सीटें हैं। ऑनलाइन आवेदन के पहले चरण की लॉटरी से 863 बच्चों का दाखिला हो चुका है। दूसरे चरण की लॉटरी में 2552 बच्चों का चयन किया गया है। इनका दाखिला 10 जुलाई तक पूरा होगा। अब तीसरे चरण के दाखिले की बारी है। सर्व शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक जेपी सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में अब तक तीन हजार आवेदन आ चुके हैं। आरटीई के तहत आर्थिक रूप से कमजोर व वंचित वर्ग के परिवार के बच्चों के अभिभावक आवेदन कर सकते हैं। दाखिला नर्सरी से लेकर आठवीं कक्षा तक मिलता है। आरटीई के तहत आवेदन करने वाले परिजन बच्चे की फोटो, जन्म प्रमाण पत्र, माता-पिता की जाति, आय व निवास प्रमाण पत्र के साथ बच्चे व परिजनों का आधार कार्ड जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें