फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लाख की लकड़ी के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। सुुरियावां थाना क्षेत्र के घोरहा गांव निवासी एक लकड़ी तस्कर को रविवार देर रात पुलिस ने लाखों रुपये कीमत की अवैध सागौन की लकड़ी के साथ गिरफ्तार किया। अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गोपीगंज कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार वर्मा ने मुखबिर की सूचना पर एक लकड़ी तस्कर को पकड़ा। वह एक ट्रैक्टर पर 40 क्विंटल सागौन की लकड़ी लादकर पड़ाव तिराहे के पास पहुंचा था। उसी समय पुलिस ने उसे रोका। उसके पास लकड़ी से जुड़ा कोई कागजात नहीं होने के कारण पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली समेत लकड़ी का जब्त कर लिया। पुलिस के अनुसार पकड़ी गई लकड़ी की कीमत दो लाख रुपये है। आरोपी तस्कर सुरियावां थानाक्षेत्र के घोरहा गांव निवासी चंद्रकेश कुमार सिंह ने बताया कि मैंने यह लकड़ी सुरियावां के महजूदा क्षेत्र से एक हफ्ते पूर्व कटवाई थी। पुलिस ने बताया कि लकड़ी के संबंध में वन और परिवहन विभाग को अलग से रिपोर्ट भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें